आरक्षण के विवरण और शर्तें
1. सेवा का विवरण
यह वेब-साइट एथोस ट्रेवल, एस.आर.ओ. द्वारा बनायी गयी है और चलायी जाती है. हम होटलों और उपभोक्ताओं के बीच मध्यस्थ की तरह काम करते हैं ताकि हमारे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन होटलो मे एकोमोडेशन ढूँढने और आरक्षित करने का अवसर मिल सके. हमारी सेवा होटलों द्वारा प्रदान की गयी सूचनाओं पर आधारित है. हालांकि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि वेब-साइट मे दी गयी सभी सूचनाएँ सही हो, हम यह गारंटी नही करते हैं कि सारी सूचनाएँ एकदम पूर्ण और दोष रहित है और हमे सूचनाओ मे बाधा या नही दिये जाने के लिये भी उत्तरदायी नही ठहराया जा सकता है.
2. प्राइवेसी
एथोस ट्रेवल उच्च नैतिक मापदण्ड इस्तेमाल करती है और आपकी प्राइवेसी का आदर करती है. हम किसी भी स्थिति मे आपकी व्यक्तिगत सूचनाएँ किसी भी तीसरे को नही देंगें. कृप्या अधिक सूचना के लिये हमारी प्राइवेसी पॉलिसी को देखें.
3. क्रेडिट-कार्ड गारंटी
होटल्स को आपके आरक्षण को गारंटी करने के लिये क्रेडिट-कार्ड के विवरण की आवश्यकता होती है. आपके क्रेडिट कार्ड के विवरण सीधे आपके द्वारा आरक्षित होटल को भेज दिये जायेंगे. जब आप एक आरक्षण करते हैं तब आप अपने आप ही जिस होटल को आपने चुना है उसके साथ एक अनुबंध मे आ जाते हैं. हम आपके क्रेडिट कार्ड से कोई पैसा नही लेंगे क्याकि आप रहने के दाम होटल आने पर देते हैं.
कृप्या निश्चिन्त रहें कि हम आपकी क्रेडिट कार्ड सूचना के बारे मे अपने उत्तरदायित्व को गंभीरता से लेते हैं. हम आपके क्रेडिट कार्ड विवरण को एनक्रिप्ट करने के लिये इण्डस्ट्री स्टैण्डर्ड तकनीक "सिक्योर सॉकेट लेयर (SSL)" का इस्तेमाल करते हैं. इस प्रकार हम इस बात की गारंटी देते हैं कि हरेक ट्रांसएक्शन 100 % सुरक्षित है.
4. बिना किसी शुल्क के
हमारी सेवाएँ बिना किसी शुल्क के हैं. दूसरी कई अन्य पार्टियों के विपरीत एथोस ट्रेवल कोई अतिरिक्त शुल्क जैसे कि आरक्षण शुल्क कमरे की दर मे नही जोड़ती है.
5. मनाही
यदि आपको अपना ठहरना मना (कैंसल) करना पड़े तो उसके लिये कृप्या कंफर्मेशन इमेल मे दी गयी क्रिया-विधि का पालन करें. यदि आप होटल की कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार कैंसल करेंगे तो वह बिना किसी शुल्क के होगा. हम सलाह देते हैं कि आप होटल की कैंसलेशन पॉलिसी को ध्यान से पढ़ लें. यदि आप अनुरोध किये जाने की तारीख के बाद मना करते हैं या आते नही हैं तो होटल आपसे शुल्क ले सकता है जो कि अधिकतर मामलो मे एक रात के ठहरने के बराबर होता है. सूचना, एथोस ट्रेवल आपसे कोई कैंसलेशन शुल्क नही लेता है.
6. उत्तरदायी नही
एथोस ट्रेवल वेब-साइट को अधिक से अधिक सावधानी से बनाया गया है. हमारी सेवाएँ होटलो द्वारा दी गयी सूचनाओ पर आधारित है, इसलिये सूचनाओ की सत्यता के बारे मे होटल्स ही उत्तरदायी रहते है. होटल्स किसी भी क्षण अपने होटल के बारे मे सूचनाएँ जैसे कि कीमत और उपलब्धता बदल सकते हैं. इसलिये हम यह गारंटी नही कर सकते हैं कि सारी सूचनाएँ सत्य और दोष-रहित हैं और न ही हम दी गयी सूचनाओ मे गलतियों या असत्यताओं के लिये उत्तरदायी ठहराये जा सकते हैं. आपको हमेशा दी गयी सूचनाओ पर आधारित कोई भी कार्य करने से पहले दी गयी सूचनाओ की जाँच कर लेनी चाहिये.